Chanakya Niti About Wife
खुशमिजाज है वो पति जिनकी औरतों में है यह गुण

New Delhi: (Chanakya Niti About Wife) चाणक्य नीति के अनुसार यदि आपकी घरवाली में यह गुण पाए जाते है तो आपकी जिंदगी बेहद खुशी से निकलती है। आचार्य चाणक्य अपने समय में एक चतुर, कुशल राजनीतिज्ञ, एवं सफल अर्थशास्त्री थे। आचार्य ने अपनी जिंदगी का अनुभव चाणक्य नीति के रूप में दुनिया के सामने रखा है। अचर्या ने चाणक्य नीति में कुछ ऐसी बात का वर्णन किया है जिन्हे अपनी जिंदगी में लागू करके आने वाला समय खुशी से बिता सकते है।
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में पत्नियों के गुणों को लेकर ऐसी बातें बताई है जो एक पति के लिए अहम है। यदि एक औरत में यह खूबियां पाई जाती है तो उसका और उसके पति का जीवन कठिनाइयों से बच सकता है।
पैसे बचाने वाली
आचार्य ने पत्नी के बारे में चाणक्य नीति (Chanakya Niti About Wife) में बताया है की एक अच्छी पत्नी में पैसे बचाने के गुण होने चाहिए। जो महिला शुरू से ही कहाँ की बचत करती है उसका परिवार हमेशा खुश रहता है। अक्सर देखा जाता है की जब भी घर में अकाल पैसों की जरूरत पड़ती है तो एक अच्छे गुणों वाली स्त्री अपना बचाया हुआ धन सामने लाती है ताकी घर का संकट दूर हो।
दीनता से रहना
चाणक्य नीतिशास्त्र (Chanakya Neeti Shastra) के अनुसार एक महिला को हमेशा सबके साथ दीनता से रहना चाहिए। जिस महिला का वयहवार दयालु और विनम्र रहता है उसके परिवार में हमेशा खुशी रहती है। ऐसी महिला जो परिवार को जोड़े रखती है और सबकी भलाई के बारे में सोचती है उनके पति हमेशा खुश रहते है और व्यवहिक जीवन भी सफल रहता है।
धर्म के प्रति पालन
आचार्य चाणक्य के अनुसार एक स्त्री को हमेशा अपने धर्म का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए। ऐसा करने से वह अपने परिवार में positive energy लाती है। धर्म का पालन करने वाली महिलाएं अपने बच्चों को संस्कारी बनती है जिस कारण वह उनके परिवार का नाम रोशन करते है।